लार्डगंज थाना अंतर्गत सुपरमार्केट के पास सोमवार 22 जनवरी की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कर पहले तो डिवाइडर से टकराई, फिर बीच सड़क में जाकर पलट गई। हादसे को देख वहां पर उपस्थित लोगों में अफरा तफरी मच गई।
//सुनील केवट//
नेटवर्क जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत सुपरमार्केट के पास सोमवार 22 जनवरी की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कर पहले तो डिवाइडर से टकराई, फिर बीच सड़क में जाकर पलट गई। हादसे को देख वहां पर उपस्थित लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिन्होंने तुरंत कार सवारों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
घटना के संबंध में लार्डगंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात डायल 100 से एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सुपर मार्केट हनुमान मंदिर के पास सोमवार दिन रात एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 20 सीके 9502 पहले तो डिवाइडर से टकराई और फिर भी सड़क पर जाकर पलट गई।
पुलिस के पहुंचने तक राहगीरों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहीं पुलिस ने मौके पर क्रेन को बुलवाकर सड़क से गाड़ी हटवाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार में सवार लगभग चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। लॉर्डगंज पुलिस नें प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।