Translate

बुधवार, 24 जनवरी 2024

महिला कर्मचारी से SDM ने पहनवाया जूता...फ़ोटो वायरल

(वायरल फोटो)

//अजय भंवर//

नेटवर्क सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला कर्मचारी से एसडीएम ने अपना जूता पहलवाया है। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं, लोगों ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है.

बता दें कि सिंगरौली के चितरंगी एसडीएम असवन राम चिरावन ने महिला कर्मचारी से अपना जूता पहनवाया है. चितरंगी उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य मंत्री राधा सिंह के मौजूदगी में फोटो हुई है. जिसके बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वायरल फोटो 22 जनवरी की बताई जा रही है. फोटो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है. उन्होंने सीएम मोहन से अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है।