नेटवर्क रतलाम। एमपी के रतलाम में विधायक दारू पीकर फोन लगाने वाले लोगों से परेशान हैं। आलोट से बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय इससे इतने खफा हुए कि उन्होंने भरे मंच से इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। विधायक का मंच से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे वे कहते नजर आ रहे है कि दारू पीकर शाम को फोन मत लगाना, सुबह फोन लगाओ। सुबह बात करूंगा, फिर ऐसी कोई बात होगी तो मैं फोन उठाना बंद कर दूंगा।
आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय का कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार को आलोट में विधायक कार्यालय के शुभारंभ समारोह का है। जिसमे विधायक चिंतामणि मालवीय मंच से संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे है की वह क्षेत्र की जनता के कार्य के लिए हमेशा तत्पर है। उनकी समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मगर मुझे रात में दारू पीकर कोई भी फोन ना लागाए।
विधायक ने जैसे ही दारू की बात कही तो वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं की निगाहें एक दूसरे को देखती रही।