नेटवर्क छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक पंडित से मारपीट और ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पंडित को पूजा को लिए बुलाया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। तथा इसके बाद आरोपियों ने पुजारी के अकाउंट से एक लाख रुपये भी निकाल लिए। जिसके बाद पंडित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक पंडित को पंडताई करना उस समय महंगा पड़ गया, जब पूजा करने गए पंडित से यजमान ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने पंडित का मोबाइल छीनकर बैंक एकाउंट से एक लाख से ज्यादा की रकम भी अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली।
पीड़ित पंडित गौरव पटेरिया ने नौगांव थाने मे शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने प्लांट पर पूजा करने के लिए बुलाया था। जब वह पंडिताई करने गए तो यजमान ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद मोबाइल छीनकर उसका यूपीआई नंबर लेकर एक लाख से ज्यादा की रकम ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇