Translate

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

चार दिनों में हुई दोस्ती...फिर चाय पिलाने के नाम पर होटल ले जाकर किया ऐसा कांड!!

(प्रतीकात्मक फ़ोटो: गूगल साभार)

नेटवर्क ग्वालियर। एमपी में एक युवती से दुष्कर्म किये जाने की वारदात सामने आई है। पीड़िता अपनी बड़ी बहन से मिलने उसके घर आई थी। जहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे अपने झांसे में लेकर होटल ले गया और उसके साथ घिनौना काम किया। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अपनी बड़ी बहन से मिलने 25 जनवरी को एक आगरा निवासी युवती मध्यप्रदेश के ग्वालियर आई थी। चार दिन में उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक समीर खान से हो गई। इसके बाद समीर, युवती को ग्वालियर घुमाने के बहाने उसकी बड़ी बहन के घर से ले गया था। युवती ने पुलिस को बताया है कि आरोपी समीर चाय पिलाने के बहाने उसे एक होटल में ले गया।

 बातचीत के दौरान समीर ने युवती को अपने झांसे में लेने के लिए उसकी बड़ी बहन के परिवार को खत्म करने के लिए बुरी तरह से धमकाया। और होटल के एक कमरे में ले जाकर घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी अगर उसने किसी को बताया तो वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इसके बाद आरोपी समीर होटल से चला गया। पीड़िता जैसे तैसे अपनी बहन के घर पहुंची।

इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समीर खान के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH