Translate

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

भ्रष्ट पटवारी गिरफ्तार....गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के मांगे थे 05 हजार लेते...लोकायुक्त ने दबोचा।

 

नेटवर्क पन्ना। एमपी में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पन्ना जिले से एक मामला सामने आया है। जहां एक पटवारी को 05 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक प्रजापति पटवारी हल्का नंबर 27 ग्राम कुंवरपुर तहसील सिमरिया को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। आवेदक ग्राम कुंवरपुर निवासी जालिम सिंह की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि पटवारी ने आवदेक के पुत्र का नाम गरीबी रेखा सूची में जोड़ने के एवज में 5000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ग्राम कुंवरपुर के पुरानी आंगनबाड़ी केंद्र स्थित पटवारी के अस्थाई कार्यालय में 5 हजार की रिश्वत ले रहा था। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी और पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।