//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार हितग्राही महिलाओं के खाते में हर महीने की 10 तारीख को योजना की राशि डालती है। लेकिन इस बार महिलाओं को 10 तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस बार मोहन सरकार 1 मार्च को उनके खाते में राशि डालने जा र रही है।
उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में त्योहारों को देखते हुए मोहन सरकार ने बहनों के खाते में जल्द पैसे डालने का निर्णय लिया है। दरअसल त्योहारों में महिलाओं को खर्च करने के लिए पैसों की जरूरत रहती है जिससे वे अपना पर्व बिना किसी तकलीफ के मना सकें। इन्हीं तकलीफों को समझते हुए मोहन सरकार ने हितग्राही महिलाओं को जल्द पैसे देने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना से जुडी महिलाओं के खाते में इसकी रकम भेजी जाती है। लेकिन इस बार तय 10 तारीख से 9 दिन पहले ही उन्हें यह बड़ी खुशखबरी दी जा रही है।