Translate

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

तांत्रिक ने बनाया नाबालिग को हवस का शिकार....गर्भवती होने पर नाबालिग ने फांसी लगा कर दी जान...आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार।

(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

//अजय भंवर//

नेटवर्क झाबुआ। एमपी के झाबुआ जिले से, एक नाबालिग के साथ कुकृत्य किये जाने एवं आहत होकर नाबालिग द्वारा फांसी लगाने की खबर सामने आई है. जहां एक तांत्रिक ने नाबालिग को अपने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिससे नाबालिग गर्भवती हाे गई. इससे आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक सुनिल पिता चेनसिंह कतिजा झाड़ फूंक के नाम पर डरा- धमका कर नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करता था। नाबालिग को जब गर्भवती होने का पता चला तो उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

तांत्रिक पर मामला दर्ज

वहीं पुलिस ने शव का पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट में भी नाबालिग गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।

जिसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 28/2024 में भारतीय दंड विधान की धारा 305,376, 376(2)N,506, और 5(L)/6,5(J)(2) पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एवं ऐसा बताया गया है कि आराेपी महिला का भेष धारण करता था. वह ज्यादातर लड़कियों को अपने पास बुलाता था ओर उन्हें डरा धमकाता था।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH