//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार शासन ने 03 महीने के लंबित मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए 207 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी गई है। यह राशि अनुसूचित जनजाति उप योजना से लिए जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भुगतान को विशेष प्रकरण मानते हुए अनुसूचित जाति उप योजना की राशि से मानदेय दिया जाएगा। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि लंबे समय से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय भुगतान की मांग कर रही थी।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇