//विनय असाटी//
नेटवर्क दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बटियागढ़ बाईपास पर बाइक सवार दो लोग रविवार रात सड़क पर गंभीर घायल हालत में मिलने पर तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां जिला अस्पताल में चेकअप उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कपिल पिता मनोहर लाल धतरा उम्र 21 वर्ष निवासी बटियागढ़ और सत्येंद्र जोगी उम्र करीब 23 वर्ष निवासी बटियागढ़ की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है, दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिए गए हैं, मौके पर बटियागढ़ पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. वहीं परिजनों के और स्थानीय लोगों के बताएं अनुसार बताया गया है कि कोई ट्रक या अन्य वाहन बाइक सवारों को टक्कर मार कर भाग गया, फिरहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.