Translate

बुधवार, 27 मार्च 2024

पत्नी का हत्यारा पति!!....पारिवारिक विवाद में उतारा मौत के घाट...आरोपी पति फरार।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

नेटवर्क उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन अंतर्गत नागझिरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। उसके बेटे की शिकायत पर ही पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

इस मामले के संबंध पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह नागझिरी के गणेशनगर में रहने वाली 45 वर्षीय संजीदा बी की उसके पति वाहिद लाला ने आदर्शनगर में रहने वाली अपनी चाची के घर के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होते रहते थे। हत्या से पहले वाहिद लाला ने बेटे फरहान और दो बेटियों को ई-रिक्शा से एटलस चौराहा क्षेत्र में रहने वाली नानी के घर रवाना कर दिया और बच्चों से कहा वह उनकी मां के साथ बाइक से आ रहा है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वाहिद संजीदा को लेकर आदर्शनगर ले गया और वहां उसे तीन गोलियां मार दीं।