हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
//अंजली मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कांग्रेस ने गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। दमोह लोकसभा सीट से तरवार सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया हैं। उल्लेखनीय हैं कि विदिशा सीट से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
वही दमोह लोकसभा सीट पर तरवर सिंह लोधी अपने भाई (राहुल सिंह लोधी- बीजेपी प्रत्याशी) के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
