Translate

शुक्रवार, 1 मार्च 2024

MP के इस विधायक पर मामला दर्ज.....रंगदारी दिखाने व 01 करोड़ मांगने का आरोप।

(फ़ाइल फ़ोटो)

नेटवर्क रतलाम। मेडिकल स्टोर संचालक को धमकाकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले प्रदेश के एकमात्र निर्दलीय सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (भारत आदिवासी पार्टी) के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें विधायक के साथ ही उनके प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर का नाम भी शामिल है। 

मामले का खुलासा 23 फरवरी को हुआ था, जिसकी एसडीओपी इडला मौर्य ने जांच की थी।

 गुरुवार को फरियादी तपन रॉय के बयान हुए। इसके बाद सैलाना थाना पुलिस ने विधायक और प्रतिनिधि के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धारा में प्रकरण दर्ज किया।