//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। लोकसभा चुनाव से पूर्व एमपी में बीजेपी का ज्वाइनिंग अभियान लगातार जारी है। कांग्रेस की प्रदेश सचिव सहित अन्य नेत्रियां बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई है। इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता सिंह सेंगर ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।
महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष भी BJP में शामिल
वहीं कांग्रेस महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा सिंह राठौर भी समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेद्र मेहरा दर्शन भी बीजेपी शामिल हो गए हैं।
उल्लेखनीय हैं कि कांग्रेस के इन सभी पदाधिकारियों को मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
