नेटवर्क सिवनी। लोकसभा निर्वाचन कार्यों में लापरवाही व अनुपस्थित रहने वाले 9 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जिले के लखनादौन में पी-2 के रूप में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक सुधाराम मर्सकोले प्राथमिक शाला बेलगांव के कोमलसिंह बागरे प्राथमिक शिक्षक नॉदियाटोला, पटवारी गोकुल प्रसाद कुमरे, पी-3 के रूप में नियुक्त भृत्य शासकीय हाईस्कूल करनपुर राजेश ठाकुर, पी-2 के रूप में पदस्थ दुर्गाप्रसाद इनवाती, पी-1 के रूप में पदस्थ परसराम नागवंशी, सहायक - शिक्षक प्राथमिक शाला कहानी, पी-3 के रूप में पदस्थ अनिल पडराम, भृत्य कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कृषि लखनादौन को बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित किया गया है।