Translate

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

भ्रष्ट अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा!!....03 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

नेटवर्क मुरैना। एमपी में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला प्रदेश मुरैना जिले से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने कृषि विभाग के उप संचालक को 3 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा है। 


बताया जा रहा है कि उप संचालक आरपीएस भदौरिया ने नूराबाद कृत्रिम गर्भाधान केंद्र में पदस्थ कर्मचारी सत्येंद्र के भाई का पशु संवर्धन योजना में 06 लाख रुपये का लोन सेंशन करने के एवज में 12 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन 10 हजार में लेनदेन फिक्स हो गया था।


ऐसी सूचना मिली है कि उप संचालक फरियादी से 07 हजार रुपये ले चुका था। जब आज फरियादी से आरपीएस भदौरिया कार्यालय में 03 हजार रुपये ले रहा था, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंग हाथों धर दबोचा।


 फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है।