Translate

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

VIDEO:- भरे मंच पर फूट-फूटकर रोने लगा कांग्रेस प्रत्याशी!!....जीतू पटवारी की यह बात सुन रो पड़े तरवर सिंह लोधी

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z

//राजा ठाकुर//

नेटवर्क दमोह। मध्यप्रदेश की दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी ने पीसीसी जीतू पटवारी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले मैरिज गार्डन में कांग्रेस की जनसभा हुई। जनसभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि एक राहुल सिंह थे, जो लालच में आकर बिक गए और पार्टी छोड़ दी। दूसरी तरफ हमारे तरवर लोधी हैं, जिन्हें भाजपा ने ऑफर दिया लेकिन उन्होंने ऑफर स्वीकार नहीं किया और अपने पिता का मान बनाए रखा और पार्टी के साथ जुड़े रहे। ऐसे ईमानदार व्यक्ति को आप सबका समर्थन मिलना चाहिए। 


जीतू की यह भावनात्मक बात सुनकर उनके पास खड़े लोकसभा प्रत्याशी तरवर सिंह खुद को नहीं रोक पाए। और भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे। जीतू पटवारी ने भी लाेधी को गले लगाकर शांत कराया। 


सभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि देश में भाजपा और धोखा एक-दूसरे के पर्याय हैं। एक तरफ सेवादार और अच्छे मन का ईमानदार नेता चुनाव मैदान में है। दूसरी तरफ बिकाऊ और लोभी नेता है, जिसने अपना परिचय बेइमानी से दिया है। यह चुनाव ईमानदार और बेइमान के बीच है।