//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अंतर्गत नौगांव थाना पुलिस के द्वारा गत सोमवार को कस्बा भ्रमण के दौरान बस स्टैंड नौगांव पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि डिस्लेरी रोड नौगांव में एक मैदान में कुछ व्यक्ति ताश पत्तो से रुपये पैसो का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिसके बाद थाना नौगांव पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान डिस्लेरी रोड मैदान में पहुँची जहां पर लाईट के ऊजाले में कुछ व्यक्ति ताश पत्तो से रुपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिये।
जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा व उनका नाम पता पूंछा जिन्होने अपना अपना नाम रवि नायक उम्र 34 साल निवासी नारायणपुरा रोड छतरपुर, राजेश कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी महोबा रोड बुद्ध बिहार कालौनी छतरपुर थाना सिटी कोतवाली छतरपुर, मनीष लालवानी उम्र 36 साल निवासी चौक बाजार के पास छतरपुर, पंकज साहू उम्र 40 साल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर नौगांव रोड छतरपुर, अरविन्द्र साहू उम्र 45 साल निवासी बैनी सागर मोहल्ला बस स्टैंड के पास पन्ना जिला पन्ना म.प्र. हाल ट्रांसपोर्ट नगर नौगांव रोड छतरपुर का होना बताया।
करीब सवा लाख जप्त
उक्त जुंवारियो के पास एवं फड़ से कुल रकम 1,26,000/- रुपये, 52 ताश के पत्ते मिले। आरोपीगणो का जुर्म धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से उक्त रकम एवं 52 ताश के पत्ते मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जे पुलिस लिया एवं आरोपीगणो का जुर्म जमानती एवं सात साल से कम सजा का प्रावधान होने से मौके पर धारा 41(1) जा.फौ. का नोटिस माननीय न्यायालय उपस्थिति वावत तामील कराया जाकर पाबंद किया गया ।