Translate

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

भ्रष्ट पटवारी!!....नामांतरण के एवज में मांगे 10 हज़ार...लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार।

नेटवर्क नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आया है, जहां 4 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। पूरा मामला तेंदूखेड़ा के कचरकोना गांव का है। जहां पदस्थ पटवारी नंदकिशोर कौरव ने किसान देवेंद्र पटेल से नामांतरण संबंधी मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

मामले की शिकायत किसान ने लोकायुक्त से की थी। 4 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए गाडरवारा के शासकीय अस्पताल रोड पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

लोकायुक्त की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित किसान देवेंद्र पटेल से जमीन नामातंरण के नाम पर पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।