Translate

सोमवार, 22 अप्रैल 2024

बरम देव पर ग्रामीणों ने चढ़ाया 21 किलो वजनी पीतल का घण्टा।

 

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्सवाहा जनपद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाजना में स्थित प्राचीन सिद्ध क्षेत्र बरम देव के स्थान पर पूजन- अर्चन कर ग्रामीणों ने 21 किलो पीतल का वजनी घण्टा व 21 हाथ लंबा झंडा चढ़ाया। आपको बता दें उक्त बरम देव का सिद्ध स्थान बाजना में बहुत ही प्राचीन है जो लोगो के धार्मिक व आस्था का केंद्र है। उक्त स्थान की सिद्धि के बारे में लोगो का कहना है यदि कोई व्यक्ति व वस्तु अथवा अन्य चीज खो जाने पर यदि उनके परिजन इस स्थान पर आकर अर्जी लगाते है तो 15 से 20 दिन के अंदर लापता व्यक्ति व खोई हुई बस्तु उन्हें मिल जाती है ।इसीलिए यह सिद्ध स्थान ग्रामीणों की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है जहाँ अनवरत कन्या भोज और अखंड रामायण पाठ होता रहता है । जहाँ आज ग्रामीणों ने मनौती के मुताबिक घण्टा व झंडा चढ़ाया । इस अवसर पर बाजना ग्राम सहित आस पास के ग्रामो के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे बाजना सरपंच प्रतिनिधि भगवती मुन्ना शुक्ला रामलाल शुक्ला राममिलन शुक्ला कोमल शुक्ला अरविंद शुक्ला बॉबी शुक्ला अमन शुक्ला नंदलाल दुबे फूलन पटेल कूरा पटेल सुखलाल साहू जितेंद्र शुक्ला बाबूलाल रजक सहित लोग मौजूद रहे।