//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले के संवेदनशील कलेक्टर के द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि खाने वाली चीजों में मिलावट करने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। खाद्य विभाग के सभी इंस्पेक्टर और कर्मचारी मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य इंस्पेक्टर जगह जगह लगी मसाला फैक्ट्री एवं आइसक्रीम फैक्ट्रियों के अलावा पेयजल जैसी फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही कर रहे हैं और सेंपल भर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर दूध डेयरियों पर भी छापामार कार्यवाही की जा रही है। दूध डेयरियां जहां भी बनी हैं वहां सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए कलेक्टर की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हडकंप मचा हुआ है। प्रतिदिन राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम के द्वारा जगह जगह छापामार कार्यवाही की जा रही है।