Translate

सोमवार, 3 जून 2024

छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन अंतर्गत मतगणना प्रेक्षक नियुक्त।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर में मतगणना संपन्न की जाना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना निगरानी के लिए मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रेक्षकों से मतगणना संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में संपर्क किया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र 51 छतरपुर, 49 चंदला, 50 राजनगर (संसदीय क्षेत्र 06 टीकमगढ़, 08 खजुराहो) के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक हुमायूं विश्वास मोबाइल नंबर 9434247495,  सर्किट हाउस छतरपुर कमरा क्रमांक 1 में ठहरे है एवं विधानसभा क्षेत्र 48 महाराजपुर, 52 बिजावर, 53 मलहरा (संसदीय क्षेत्र 06 टीकमगढ़, 07 दमोह) के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक सुशील प्रताप सिंह मोबाइल नंबर 9453723040, सर्किट हाउस कमरा क्रमांक 2 छतरपुर में ठहरे हैं। प्रेक्षकों से शाम 4 से 5 बजे के बीच सर्किट हाउस में समक्ष में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।