Translate

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 79 आवेदनों पर की कार्रवाई!!....दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 79 आवेदनों पर की कार्रवाई!!....दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। मंगलवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें 79 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई में दिव्यांगों की समस्याओं को अलग से सुना गया और उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

इस जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास जैसे विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर जैसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।

विशेष रूप से, ग्राम घटहरी की निवासी पुष्पा देवी प्रजापति की शिकायत का त्वरित समाधान किया गया। उनकी बेटी खुशबू प्रजापति की समग्र आईडी से गलत आधार लिंक होने के कारण स्कूल में प्रवेश संबंधी समस्या आ रही थी, जिसे ई-गवर्नेंस प्रबंधक राहुल तिवारी द्वारा तुरंत सही किया गया। आवेदिका ने अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया।