Translate

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

बच्चों का स्वास्थ्य हमारे लिए बेहद जरूरी :- बीईओ

 


स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

//रुपेश जैन, सत्यम खरे//

बक्सवाहा(छतरपुर)। गत दिवस बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजना के पीएम शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 400 से 500 बच्चों का परीक्षण किया गया। जिन बच्चों में कुछ समस्याएं पाई गईं, उन्हें दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस परीक्षण शिविर में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया उपस्थित हुए। जिन्होंने शिविर के संबंध में कहा कि स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

तो वहीं इसके अलावा बीआरसी चंद्र विजय बुंदेला, बीएसी राकेश तिवारी, प्राचार्य संतोष राय, शिक्षक रामरतन उपाध्याय, संतोष साहू, जेके पांडे, अरविंद बुंदेला, गयादीन प्रजापति, सीमा प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, आनंद बोहरै, समीम खान, श्रीकांत तिवारी, जितेंद्र अनुरागी, दिनेश जैन, और ग्राम के मुख्य सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना शुक्ला सहित कई लोग शामिल रहे।

इस आयोजन ने बच्चों के स्वास्थ्य और नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई और उनका समय पर उपचार सुनिश्चित किया।