Translate

बुधवार, 14 अगस्त 2024

शिक्षक की लापरवाही से छात्र पर मंडराया खतरा!!...करंट से हुआ घायल।

//नवनीत जैन, रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा मुख्यालय समेत आसपास के गांव के स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है फिर चाहे शिक्षक का देर से स्कूल पहुंचना हो या फिर समय से पूर्व छुट्टी कर घर पर आराम फरमाना!

 शिक्षको की लापरवाही अब छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा पर भी भारी पड़ रही है ताजा मामला शासकीय हाई स्कूल गढ़ीसेमरा का है जहां शिक्षक की लापरवाही के चलते कक्षा सातवीं का छात्र दुर्गेश विश्वकर्मा पिता तुलसी विश्वकर्मा विद्यालय के लैब में खुली करंट के बायर से जा टकराया करंट की चपेट में आने के कारण छात्र बेहोश हो गया घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजन छात्र को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर तकरीबन 1 घंटे चले इलाज के दौरान बच्चे के हालत में सुधार आया है उक्त घटना के चलते छात्रों में भय व्याप्त हैं अब देखना होगा की स्कूल प्रबंधन ऐसी घटनाओं के बाद भी चेतता है या फिर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही यूं ही छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा पर भारी पड़ती रहती है

वहीं इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया का कहना है कि आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है मैं पता करता हूं यदि ऐसी लापरवाही उनके द्वारा की गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी