//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
खजुराहो(छतरपुर)। मप्र सरकार जहां स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीट रही है वहीं खजुराहो नगर पंचायत में स्वचछता अभियान की पोल खुल रही है। खजुराहो शहर के अंदर छत्रसाल चौराहे राजनगर रोड के पास बने सुलभ कॉम्पलेक्स जो कि बंद पड़ा हुआ है उसमें पुरुष शौचालय एवं महिला शौचालय में गंदा पानी भरा हुआ है और सुलभ कॉम्पलेक्स के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। राजनगर वायपास रोड के पास छत्रसाल चौराहे के नजदीक बना यह सुलभ कॉम्पलेक्स अपनी दुर्दशा के आंसू बहा रहा है। मजेदार बात ये है कि बीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद हैं और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं। उनके क्षेत्र में जब इस तरह की गंदगी फैली हुई है तो और प्रदेश में स्वच्छता अभियान की क्या बात करें फिलहाल नगर पंचायत खजुराहो में स्थित इस सुलभ कॉम्लेक्स में भारी गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई है जिला कलेक्टर का ध्यान आपेक्षित।