Translate

बुधवार, 6 नवंबर 2024

रैकवार निवास पर जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सुंदरकांड का हुआ आयोजन।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। ब्रजेश रैकवार परिवार शिक्षा विभाग के निवास पर एक भव्य जन्मोत्सव ओर श्री सुन्दर कांड का आयोजन का किया गया बता दे यह आयोजन हर्ष रैकवार पिता अनिल रैकवार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। वही इस अवसर पर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया  जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ खुशी का माहौल बना रहा हर्ष रैकवार के प्रथम जन्मउत्सव पर सुबह से ही रैकवार निवास को सजाया गया, जहाँ दीपों, फूलों और रंगीन रोशनी से घर की सजावट की गई थी। लोगो ने  जन्मोत्सव आयोजन स्थल पर सुबह से ही जुटना शुरू कर दिया। वही श्री सुंदरकांड पाठ के दौरान पंडितों ने मंगलमय वातावरण में भक्तिपूर्ण संगीत के साथ पाठ का वाचन किया, जिससे समूचा वातावरण पवित्रता और श्रद्धा से भर उठा। कार्यक्रम में रैकवार परिवार के सदस्यों के अलावा कई सामाजिक और धार्मिक व्यक्तित्व भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन और पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने सहभागिता दिखाई।

सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद सभी उपस्थित भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण किया गया, जिसमें प्रसाद के रूप में हलवा, पूरी, सब्जी और अन्य सामग्री शामिल थी। रैकवार परिवार के सदस्यों ने स्वयं श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सेवा की भावना से उन्हें भोजन परोसा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रैकवार परिवार की धार्मिक भावना और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की। जन्मोत्सव के इस विशेष अवसर पर ब्रजेश रैकवार परिवार ने समाज में धार्मिकता और एकता का संदेश दिया, जिससे सभी भक्तजनों में अपार उत्साह और भक्ति की भावना जागृत हुई।