Translate

बुधवार, 6 नवंबर 2024

अरिहंत पेट्रोल पंप पर पानी मिलाकर बेचा जा रहा पेट्रोल डीजल...ग्राहकों ने पंप पर लगाया आरोप प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भगवां नगर के हरिनगर तिगड्डा के पास स्थित किसान सेवा केन्द्र से संचालित फर्म अरिहंत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाने के गंभीर आरोप ग्राहकों ने लगाए हैं। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप संचालक पर आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से ईंधन में पानी मिलाकर बेच रहा है? जिससे उनके वाहनों को नुकसान हो रहा है और इंजन में खराबी आ रही है। वहीं लोगों ने भी बताया कि पिछले कुछ समय से उनके वाहन बार-बार खराब हो रहे थे। जब उन्हें इसका कारण समझ में नहीं आया तो लोगों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह जताया। और बड़ी संख्या में ग्रामीण पंप पर पहुंचे और पेट्रोल अपनी दो पहिए गाड़ी में डलवा कर वही पेट्रोल एक बोतल में निकाल कर देखा तो आधा पानी ओर आधा पेट्रोल निकला है।

प्रशासन की मिली भगत से पानी युक्त पेट्रोल की बिक्री जारी

जिसकी सूचना मीडियाकर्मियों को दी और मौके पर जाकर जांच की जिससे पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था। बीते दिनों पहले इस मामले को मीडिया द्वारा खबर प्रकाशित की गई लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया न ही पंप की जांच करवाई गई अब देखन यह होगा कि कब तक इस मामले को लेकर प्रशासन जागता है या फिर ऐसे ही खुले पानी मिलाकर पंप चलता रहेगा रहेगा ग्रामीणों ने बताया कि हम अपने मेहनत की कमाई से ईंधन खरीदते हैं लेकिन यहां हमें पानी दिया जा रहा है। इससे न केवल हमारा पैसा बर्बाद हो रहा है।बल्कि हमारे वाहनों की हालत भी खराब हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह की मिलावट क्षेत्र के कई अन्य पंपों पर भी हो सकती है। जिससे उपभोक्ताओं में काफी असंतोष फैल रहा है। प्रशासन को पंप संचालकों को चेतावनी देने चाहिए जिससे ग्राहकों को परेशानियां ना हो सके। यदि ऐसी गतिविधियां अन्य स्थानों पर भी पाई गईं, तो सभी दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

भगवां में पेट्रोल पंप पर नहीं है पुख्ता इंतजाम

आपको बता दें कि भगवां नगर में संचालित पेट्रोल पंप पर मिलने वाली जन सुविधाओं का टोटा है। ज्यादातर पंप संचालको की मनमानी के चलते ग्राहको को मिलने वाली सुविधाएं बदहाल हैं। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोलडीजल बेचने से लेकर हवा की व्यवस्थाएं नाबालिग बालकों के हाथ में सौंप दी है। और पेट्रोल पंपों पर हवा की मशीन खराब पड़ी हुई है। ग्राहकों के पूछने पर पंप के कर्मचारियों ने कहा, बगल के पंप पर हवा ले लीजिए। पंपों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं है।

इनका कहना है कि....

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। जांच करवाई जाएगी यदि जांच में यह साबित होता है कि किसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल में पानी मिलाया जा रहा है। तो उस पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पार्थ जैसवाल, कलेक्टर, छतरपुर

आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई यदि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल में पानी मिलाया जा रहा है। तो उस पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  प्रशांत अग्रवाल, एसडीएम बड़ामलहरा