Translate

गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

आज सौपेंगे ज्ञापन: "हम सबका है एक ही नारा, बक्सवाहा हो जिला हमारा"

//रत्नेश रागी, रूपेश जैन, अनिल बड़कुल//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा को जिला बनाने और प्रस्तावित नए परिसीमन को रद्द करने की मांग को लेकर आज क्षेत्रीय जनता विशाल ज्ञापन सौंपेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम नागरिक, ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंच, जनपद अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पार्षद, जिला सदस्य, प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी, प्राइवेट एनजीओ से जुड़े लोग, महिला संगठन की मातृशक्ति और विशेष संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बक्सवाहा को तोड़ा नहीं जाना चाहिए और इसे जिला बनाना ही एकमात्र समाधान है। क्षेत्रीय जनता ने भी यह स्पष्ट किया है कि बिना जनभावनाओं को समझे बक्सवाहा का फैसला नहीं लिया जा सकता।

आज इस ज्ञापन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होने की उम्मीद है। सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रस्तावित परिसीमन को रद्द करने और बक्सवाहा को जिला बनाने की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई है।

क्षेत्रीय जनता का मानना है कि बक्सवाहा की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए इसे जिला बनाया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।


अपने क्षेत्र बक्सवाहा से जुड़ी खबरों को लिए वाट्सएप ग्रुप में जुड़ें। 👇

https://chat.whatsapp.com/Hw0rtUcqpYTHxgqjT3cuBQ