//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के व्यवहारिक भूविज्ञान विभाग द्वारा प्रो. डब्ल्यू.डी. वेस्ट का 124वॉ जन्म दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रो. वेस्ट ने सन् 1956 में इस विभाग की स्थापना की इससे पूर्व प्रो. वेस्ट भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. वाई.एस. ठाकुर थे. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन तथा अतिथियों के सत्कार से हुई. विभाग के अध्यक्ष प्रो. ए.के. सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रो. वेस्ट का इस विभाग को बनाने में अतुलनीय योगदान रहा और हम सभी लोग मिलकर इस परंपरा को आगे ले जायेगें. प्रो. कठल ने प्रो. वेस्ट के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक सभी को अवगत कराया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्रो. वेस्ट के द्वारा इस विभाग को स्थापित करने पर उनके विशेष योगदान पर प्रकाश डाला तथा सुझाव दिया कि प्रो. वेस्ट की जीवनी तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में एक बुकलेट तैयार की जाये। जो नवआवंतुक छात्रों को बुकलेट दी जाये जिससे वे इस महान भूवैज्ञानिक के बारे में जान सके एवं उनके द्वारा स्थापित परंपरा का निर्वहन कर सकें.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा, पंजाब के वर्तमान कुलपति प्रो. आर.पी. तिवारी को प्रतिष्ठित प्रो. वेस्ट ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर भूविज्ञान विभाग के दो सेवानिवृत्त शिक्षकों प्रो. अरूण कुमार शांडिल्य एवं प्रो. आर. के. त्रिवेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. समस्त कार्यक्रम, प्रभारी अधिष्ठाता स्कूल ऑफ इंजी. एण्ड टेक्नोलॉजी, प्रो. वंदना सोनी एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रो. ए.के. सिंह के नेतृत्व में तथा प्रो. पी.के. कठल, प्रो. एच. थॉमस, प्रो. आर.के. रावत, प्रो. एस.एच. आदिल, प्रो. डी.सी. मेश्राम, डॉ. के.के. प्रजापति, डॉ. राजीव खालखो, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. सेल्वाकुमार एस., डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. नरेन्द्र कुमार पटेल, डॉ. मनीष कुमार पुरोहित एवं डॉ. जैमनी खटीक की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में विभाग के पूर्व छात्र श्री ए.के. केशरवानी, श्री एच.एन. पटसारिया, डॉ. सुबोध ताम्रकार भी शामिल हुये. विशिष्ट उपस्थिति व स्नेहाशीष भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पूर्व माहनिदेशक, श्री नितीष कुमार दत्ता ने प्रदान की। विभाग के छात्रों एवं समस्त कर्मचारियों के निरंतर सहयोग से प्रो. डब्ल्यू.डी. वेस्ट का 124वें जन्मदिन का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।