//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर की शोधार्थी श्रीमती सपना राजौरिया को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। श्रीमती सपना राजौरिया शनीचरी निवासी स्व.राजकुमार चौबे की पुत्री है एवं भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया की धर्म पत्नी है। सपना राजौरिया ने स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर से इथेनोवाटनीकल स्टडीज आफ मेडीसनल प्लांट आफ सागर डिस्ट्रिक् आफ एम पी विथ स्पेशल रिफरेन्स टू नोरादेही वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पर पीएचडी की है। सपना राजौरिया ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर माजिद खान के मार्गदर्शन में किया। श्रीमती सपना राजौरिया को पीएचडी की उपाधि मिलने पर डॉ. रामकृष्ण राजौरिया, जगदीश प्रसाद चौबे, अजय चौबे, डॉ. टी.आर.साहू, डॉ.जे.के.जैन, डॉ. संजीव राजौरिया, डॉ. शीतांषु राजौरिया, डॉ. सारांश राजौरिया, सौरभ चौबे, गौरव चौबे, निहाल चौबे, सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी।