//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। बालक हिल व्यू कॉलोनी स्थित सहकार भारती एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला कार्यालय में श्रीमती रश्मि- आलोक जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रातः 09:00 बजे श्रीमती रश्मि-आलोक जैन के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम आमंत्रित उपस्थित जन का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। तदुपरांत भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मणराव इनामदार (वकील साहब) के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि जैन के साथ समस्त अतिथि गण रक्तदान महादान ग्रुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सहकार भारती एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष आलोक जैन, सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख अनूप जी गोयल, निरजेश जी यादव, यादव महासभा से दीपक जी यादव ने झंडा वंदन किया। साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन हुआ। इसके उपरांत बैंक कॉलोनी निवासी दीपक राय ने उद्बोधन में कहा कि सर्वोपरि धर्म राष्ट्र धर्म है और मुझे बहुत प्रसन्नता है कि हमारी कॉलोनी में विचार संस्था के सहयोग से ध्वजारोहण एवं झण्डा वंदन संपन्न होते हैं। जिला अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा की सर्वोपरि धर्म एवं पर्व राष्ट्र धर्म है यदि राष्ट्र सुरक्षित एवं विकसित है तब समस्त परिवार, समाज, जाति ,धर्म विकास करेंगे एवं सुरक्षित रहेंगे। मुख्य अतिथि झंडा वंदन कर्ता श्रीमती रश्मि जैन ने कहा कि अब बालिकाएं एवं महिलाएं शिक्षित भी हैं स्वरोजगार एवं नौकरी पेशा भी हैं और देश के विकास में महिलाएं एवं बालिकाएं भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं और सभी के संयुक्त प्रयासों से राजनीतिक सूझबूझ से देश निरंतर विकसित हो रहा है हमें इसी तरह अपने राष्ट्रीय पर्व उत्साह से मनाते रहना चाहिए। समस्त कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख अनूप गोयल ने किया। इस अवसर पर शीतल पटेल , गौरव पटेल,सत्यम पटेल, लीलाधर रजक, जगदीश रजक, अमित पटेल, लव यादव , रूद्र यादव,शिवांग यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं मिष्ठान वितरण हुआ।