Translate

सोमवार, 27 जनवरी 2025

कांग्रेस ने संविधान की मर्यादा को तार-तार किया:- प्रदीप राजोरिया प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता भाजपा।

भाजपा के लिए संविधान पवित्र ग्रंथ के समान है

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। कांग्रेस को जय बापू, जय भीम, जय संविधान, यात्रा की जगह जनता के बीच माफी यात्रा निकालनी चाहिए। सागर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया ने कांग्रेस द्वारा जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा को कटघरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुंह से जय बापू जय भीम और जय संविधान जैसे शब्द अच्छे नहीं लगता जबकि वास्तव में आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की हत्या कर भारत के संविधान की मर्यादाओं को तार-तार कर कई बार हत्या करने का प्रयास कांग्रेस ने किया। देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने लगभग दशकों राज कर और सत्ता के नशे में चूर होकर नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी ने कई बार संविधान की मर्यादा को तार-तार करने का प्रयास किया। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच में राजनीतिक स्वार्थ के लिए घड़ियाली आंसू बहा कर जय बापू जय भीम और जय संविधान की यात्रा निकालकर जनता को छलने जा रही है। वास्तव में कांग्रेस को जनता के बीच पहुचकर और माफी यात्रा निकालना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया ने कहा कि वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को अंगीकार कर लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन के बीच में पहुंचने का कार्य कर रही है। आज जनमानस भी महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारों से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है एवं जिसका आभास जनमानस को होने लगा है। वहीं भारत का संविधान भारतीय जनता पार्टी को पवित्र ग्रंथ के समान है। भारत के संविधान को सक्षम बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा जय बापू जय भीम और जय संविधान जैसी यात्रा निकालना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। आज कांग्रेस पार्टी पर सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को चली.. जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है।