Translate

शनिवार, 25 जनवरी 2025

सागर ग्रामीण अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने ग्राम हलऊ पहुंचकर मृतक सरपंच के परिजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

 

पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए:- रानी कुशवाहा

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर।  विगत दिनों खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम हलऊ के सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की हत्या होने पर भाजपा सागर ग्रामीण की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा राष्ट्रीय कैंटोमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल के साथ मृतक के परिजनों के बीच ग्राम हलऊ पहुंची।  उन्होंने परिजनों के साथ बैठकर घटना के संबंध में चर्चा की उन्हें मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस के द्वारा एक मानसिक विछिप्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, हत्या के वास्तविक आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है इस पर रानी कुशवाहा ने मौका पर ही पुलिस अधीक्षक सागर को मोबाइल फोन पर बात करके घटना की विस्तृत जांच करवाकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की बात कही उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्ति की । इस अवसर  पर समाजजन ने मौन धारण करके मृतक की आत्मा की शांति हेतु शोकशभा आयोजित की जिसमें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पी डी पटेल सागर, पार्षद गणेश पटेल खुरई, आलोक प्रताप कुशवाहा, श्रीमती शांतिबाई कुशवाहा बीना, खूब सिंह कुशवाहा खिमलासा, लक्ष्मण प्रसाद पटेल एडवोकेट, हरिशंकर पटेल एडवोकेट बीना, लक्ष्मी प्रसाद एडवोकेट खिमलासा, हेमराज पटेल, इंद्रपाल पटेल, कमलेश पटेल मालथौन, कोमल पटेल, संतोष पटेल दीपक पटेल सहित ग्राम हवा में आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित हुए।