Translate

शनिवार, 25 जनवरी 2025

मोहन सरकार ने धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है:- प्रदीप राजोरिया

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार शराब की होम डिलीवरी कर प्रदेश को मदरा प्रदेश बनाने को व्याकुल थी।                     सागर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिए बयान में कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है यह निर्णय मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार की इच्छा शक्ति का प्रतीक है। मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों की पवित्रता बनाए रखने के लिए एतिहासिक कदम है राजौरिया ने कहा कि मदरा पान या किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति के जीवन में दीमक की भांति खोखला कर शारीरिक,पारिवारिकसामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर पतन का कारण बनता है वास्तव में मुख्यमंत्री डां मोहन यादव जी का उक्त निर्णय मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के शराबबंदी की ओर बढ़ते कदम है वहीं दूसरी ओर 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार शराब को घर-घर पहुंचने के लिए होम डिलीवरी कराकर मध्य प्रदेश को मदरा प्रदेश बनाने के लिए  व्याकुल थी मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का धार्मिक नगरों में पूर्ण रूप से शराब बंदी का निर्णय लेना ऐतिहासिक निर्णय है उक्त निर्णय  का स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।