//राजेश पाराशर//
बंडा(सागर)। समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर राजेश आठिया बंडा की अध्यक्षता में सागर जिला की बैठक साँई की रसोई होटल में की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव उपस्थित रहे जल्द ही सागर के लिए नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर आम जनता तक समाजवादी पार्टी अपनी नीति रीती को पहुंचकर आम जनता को जोड़ने का कार्य करेगी। बैठक मुख्ता डॉक्टर आसिफ अली प्रदेश सचिव, सुंदर लाल यादव निवर्तमान जिला अध्यक्ष, कमल खटीक पूर्व जिला अध्यक्ष ,हेमराज लोधी ,त्रिलोक जोगी , राजू यादव, रामकली रैकवार, अखिलेश ,लोधी सुरेंद्र आठिया ,मंगल लोधी, सीताराम यादव ,राम यादव, रमेश यादव ,लखन रैकवार ,दिग्विजय यादव, जितेंद्र यादव, राकेश यादव ,बशीर गनी आदि शामिल थे।