//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सिहोरा के ग्राम पीपरा में मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल ने विधायक जैन का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि हमारा यह ग्राम पीपरा जहां बमुश्किल 8 से 10 परिवार ही जैन समाज के निवास करते हैं लेकिन इस पंचकल्याण कार्यक्रम में भरा हुआ यह पंडाल जैन समाज के साथ अन्य समाजों के सामंजस्य और भाईचारे को दर्शाता है और मुनि श्री के प्रति आस्था को दिखाता है यहां पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है जो अन्य समाजों के द्वारा जैन समाज के मुनि श्री और जैन समाज की विचारधारा का सम्मान करती है, इस अवसर पर मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज ने भी विधायक जैन के बारे में बताते हुए कहा कि वह हमारे जैन समाज के संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं, इस अवसर पर सुरेंद्र जैन माल्थोन, वीरेंद्र जैन,डा सौरभ भारील्ल,संतोष स्टील, ए सी जैन,मनीष जैन,अनिल श्रीवास्तव,अशोक जैन पटवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।