Translate

शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

BPCL बीना रिफायनरी द्वारा संचालित कार्यक्रम लक्ष्य के अंतर्गत खेल परिसर सागर में एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप का हुआ आयोजन।

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। बीपीसीएल बीना रिफायनरी द्वारा संचालित कार्यक्रम लक्ष्य के अंतर्गत खेल परिसर सागर में एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं संस्था समन्वय मंडपम के सहयोग से सम्पन्न हुआ  इस प्रतियोगिता में 28 जिलों के 275  से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभागीता की  कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा किया गया, 

सागर जिले के कलेक्टर  संदीप  जीआर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बीपीसीएल खेल के क्षेत्र में कार्यक्रम *लक्ष्य* नाम से जो कार्यक्रम संचालित कर रहा है,यह अत्यंत सराहनीय कार्य है, यह कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में प्रतिबद्ध है। बीपीसीएल स्टेट एथलीट चैंपियनशिप में *मुख्य अतिथि* के रूप में सागर जिले के लोकप्रिय विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी उपस्थित रहे।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया, शैलेन्द्र जी ने कहा कि बीपीसीएल जो कार्यक्रम चला रहा है,वह बहुत ही सराहनीय कार्य है, बीपीसीएल द्वारा संचालित कार्यक्रम लक्ष्य ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए ऐसा मंच प्रदान कर रहा है जिससे वह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे, सभी खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए विधायक  ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए हर हाल में खिलाड़ियों का सांथ देने की बात कही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जीते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।  इसमें जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरिया ,जिला खेल अधिकारी प्रदीप अविद्द्रा  मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान,अतिथियों ने एथलीटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया । इस चैंपियनशिप में बीपीसीएल  सीएसआर हेड रोहित यादव जी ,साइन चटर्जी हरिओम मिश्रा समन्वय मण्डपम सत्यजीत सिंह उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में संस्था समन्वय मंडपम द्वारा बीपीसीएल की सहयोगी संस्था के रूप में मुख्य भूमिका में रही।