//नवनीत जैन, रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। जबलपुर- छतरपुर मुख्य मार्ग पर बक्सवाहा में बनाया जा रहा डिवाइडर युक्त सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है लेकिन घटिया निर्माण का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
निर्माण कार्य के विरोध के दौरान सीएमओ नेहा शर्मा द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण में गुणवत्ता पूर्ण कार्य की पुष्टी उपरांत बीते रोज नगर परिषद इंजीनियर शोभित मिश्रा व राजपूत कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा डिवाईडर युक्त नवनिर्मित सड़क का मुआयना करने पहुंचे जहां नवनिर्मित सड़क की नजारा देख हैरान रह गए, आनन फानन में क्षतिग्रस्त सड़क पर डामर का एक नया कोड करने की बात कहते हुए चंद घंटों में डिवाईडर युक्त सड़क पर नया कोड़ कर शासन की लगभग 1 करोड़ की राशि का दुरुपयोग कर परिषद व ठेकेदार द्वारा सरकार के मंसूबो को पलीता लगाते नजर आ रहे है।
अनोखी तकनीक से बनाई जा रही सड़क
ठेकेदार का भी मानना है कि सड़क निर्माण में जो मटेरियल उपयोग हुआ है वो कही कही घटिया है जिसकी वजह से रोड उखड़ रहा है ठेकेदार का कहना है कि सड़क पर डामर का नया कोड डालने से समस्या का समाधान हो जाएगा और रोड उखड़ना बंद हो जाएगी वही ठेकेदार कहते है कि जहां रोड में गड्ढे हो गए है उन्हें उखाड़ कर फिर से भरने का काम किया जा रहा है गौरतलब है कि ऐसी कौन सी नई तकनीक है जो पूर्व में उपयोग सामग्री में डामर की कमी को पूरा कर सकती है जबकि जहां डामर कि नई परत डालने की बात की जा रही है वहां सड़क पूर्णता तैयार हो चुकी है
स्थानीय लोगों ने जब तैयार सड़क पर डामर की परत डालने का मकसद जानने की कोशिश की तो बताया गया कि निर्माण मटेरियल में जो डामर की कमी है यह परत उसे पूरा करने का काम करेगी लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि घटिया निर्माण को दबाने के लिए डामर की नई परत डाली जा रही है इससे निर्माणाधीन सड़क को कोई मजबूती नहीं मिलेगी और न ही सड़क की गुणवत्ता में कोई सुधार आएगा नवनिर्मित सड़क का निर्माण इतना घटिया है कि दो- तीन माह भी सड़क साबित रही तो गनीमत है
इनका कहना है कि :-
समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे घटिया सड़क निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके बाद मेने स्वयं निरीक्षण किया जिसमें मुझे कई जगहों पर निर्माण गुणवत्ताहीन पाये जाने पर मेरे द्वारा नगरीय प्रशासनिक अधिकारी ई साहब तिवारी जी से दूरभाष पर संपर्क कर तिवारी जी को नवनिर्मित डिवाईडर युक्त सड़क की सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराने पर एक सप्ताह के अंदर गुणबत्ता की जांच कराने का आस्वासन दिया है।
संदीप खरे(लल्ला) मंडल अध्यक्ष भाजपा