Translate

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

नैनागिरि महोत्सव का संदेश: मुनि श्री प्रमाण सागर जी को आमंत्रण पत्रिका भेंट।

//अनिल बड़कुल, रत्नेश जैन रागी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। भोपाल के लालघाटी स्थित जैन मंदिर में विराजमान परम पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ को गत दिवस नैनागिरि (रेशंदीगिरि) सिद्धक्षेत्र में 8 से 10 फरवरी 2025 तक आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव एवं समवशरण परिक्षेत्र की परिक्रमा का आमंत्रण पत्र भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि नैनागिर बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाला प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल है।

इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी नैनागिरि के अध्यक्ष श्री सुरेश जैन (आईएएस) ने मुनि श्री को आमंत्रण पत्रिका भेंटकर श्रीफल समर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। 

कमेटी के मंत्री ने बताया....

ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी ने बताया कि महोत्सव में समवशरण मंदिर की 38वीं प्रतिष्ठा, महामस्तकाभिषेक, नैनागिरि श्रवण दीक्षा अमृत महोत्सव, सम्मान समारोह सहित 108 जैन मंदिरों की वंदना और समवशरण परिक्षेत्र की पावन परिक्रमा होगी। इस अवसर पर मुनि श्री ने आयोजन की सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।