Translate

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

बजट भाजपा की जनहित की स्पष्ट नीतियों वाला बजट है:- प्रदीप राजौरिया

 

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया ने कहा कि यह बजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने वाला बजट है बजट में देश के किसान, गरीब मातृशक्ति, और नौजवान, को सशक्त एवं सक्षम बनाने का प्रावधान किया गया है  बजट में शिक्षा के क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में मेडिकल के क्षेत्र में और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी A.I.के क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतियों का प्रावधान किया गया है जिससे निश्चित रूप से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित होंगे इस बजट में सर्व कल्याण को लाभान्वित करने का ध्येय स्पष्ट दिखाई दे रहा है प्रदीप राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मूल में जनकल्याण समाहित है सही मायनों में यह बजट 21वीं सादी में भारतीय जनता पार्टी की जनहित की स्पष्ट नीतियों वाला बजट है जिससे देश विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।