//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। शनिवार को बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले बम्हौरी चौकी अन्तर्गत सेडारा एवं गुगवारा के बीच अशोक यादव 22 एवं मोहित गौड 19 भीषण सडक हादसे में हुई असामयिक मृत्यु के परिवार से क्षेत्रीय बिधायक रामसिया भारती मिलने महुटा पहुँची। जहां पर उन्होंने शोकागुल परिवार को ढाढंस बंधाते हुए कहा कि इस दु:ख की घड़ी मे हम सभी आपके साथ है मृत परिवार के परिजनों से इस दु:ख की घड़ी में विवेक एवं धैर्य बनाकर रखने को कहा साथ ही क्षेत्रीय बिधायक ने तत्काल तहसीलदार को फोन लगाकर शासन से मिलने बाली तमाम योजनाओं को अति शीघ्र मृत परिवार के परिजनों को दिलाऐ जाने की बात कही। एवं हर संभव मदद का अस्वाशन दिया।
बता दे कि शनिवार को बम्होरी चौकी अन्तर्गत सेडारा और गुगवारा ग्राम के बीच एक भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार को करीब 4 बजे उस समय हुई, जब दो युवक ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर बम्होरी से माऊटा अपने घर लौट रहे थे। इस बीच संजय दुबे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रतिनिधि लाखन लोधी, देवसिंग यादव,मण्डलम अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, ब्रजेश यादव सरपंच, राजेंद्र लोधी, सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज प्रजापति, राजा भैया यादव आदि लोग मौजूद रहे।