//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। जनपद पंचायत बक्सवाहा क्षेत्रान्तर्गत बाजना के समीप स्थित प्रसिद्ध प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल भीमकुंड से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बाजना पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। फरियादी रामप्रसाद यादव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, एमपी 36 एमयू 5034 नंबर की बाइक चोरी हो गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश सिंह सिकरवार के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को तलाश कर कब्जे में लिया। इस कार्रवाई में एएसआई मनमोहन सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक रामजी, आरक्षक भारतलाल, दीपांशु और रमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।