Translate

बुधवार, 21 मई 2025

विश्व संग्रहालय दिवस: जबलपुर में धरोहर विषय पर हुआ व्याख्यान और जैन संग्रहालय पुस्तक का हुआ वितरण

 

(रत्नेश जैन रागी/रुपेश जैन/अनिल बड़कुल बकस्वाहा)

नेटवर्क जबलपुर।  विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर की लाइब्रेरी हेतु निर्ग्रंथ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी एवं श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा की ओर से डॉ. यतीश जैन, डॉ. लक्ष्मी चंद जैन , प्रोफेसर दीपिका जैन, विकास जैन के द्वारा कुंदकुंद ज्ञानपीठ इंदौर से डॉ. अरविन्द कुमार जैन द्वारा लिखित एवं डॉ. सुधा मलैया द्वारा सम्पादित जैन संग्रहालय जयसिंहपुरा पर प्रकाशित पुस्तक जैन संग्रहालय पुस्तक भेट स्वरूप डॉ. शिवकांत बाजपेई, आर्कियोलॉजिकल सुपरीटेंडेंट, आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया जबलपुर सर्कल एवं रानी दुर्गावती संग्रहालय के संयुक्त संचालक के. एल. डाबी को भेंट स्वरूप दी गई। 

इस अवसर पर शासकीय रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर में धरोहर विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व संग्रहालय दिवस उसको विश्व भर में मनाए जाने का हेतु, इसकी उपादेयता, इसका संरक्षण कैसे कर सकते हैं कौन-कौन सी वैज्ञानिक विधियों है एवं आम नागरिक किस तरह से अपना योगदान दे सकता है उक्त विषय पर डॉ. यतीश जैन सहित अनेक विद्वानों व अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।