यहां भी लगाई गई :जन चौपाल
हो रहे खास कार्यक्रम
वैसे तो आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के दिन प्रतिदिन कार्यक्रम चलाए ही जा रहे हैं इसी क्रम में गुरुवार को भी नगर के वार्ड क्रमांक 12(शशिप्रभा जैन),04(रामवती सेन) एवं 05(राखी ताम्रकार) की कार्यकर्ताओं एवं सहायकों ने मिलकर लोगों एवं खास तौर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक जन चौपाल का आयोजन किया|दी गई समझाइश...
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 12 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशि प्रभा जैन ने अपने वक्तव्य में लोगों को जागृत करते हुए कहा कि एक सामान्य पुरुष को 13 से 14% तथा महिला को 12 से 16% हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है| और हीमोग्लोबिन हमारे रक्त में पाया जाता है तथा इसकी कमी से एनीमिया रोग हो जाता है| एवं इसके लिए विशेष है कि हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए|इनके साथ ही साथ अन्य कार्यकर्ताओं,महिलाओं तथा किशोरियों ने भी अपने वक्तव्य दिए|

