यहां भी दिखी गणेश उत्सव की धूम
तो वहीं अगर छतरपुर की बात की जाए तो वैसे तो खास तौर पर छतरपुर में भी घर-घर गली गली सहित विभिन्न जगहों पर विघ्नहर्ता की झांकियां सजाई गई लेकिन|
तो वहीं काली माता मंदिर में भी गणेश जी के दर्शन करने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
सौंपी गई जिम्मेदारी
दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कमेटी द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कमेटी के राहुल सेन,मनीष नामदेव, रवि विश्कर्मा, सुरेंद्र पाल, अजय सिंह परिहार,दीपेंद्र सिंह परिहार,शिवेंद्र सिंह परिहार, राहुल कुशवाहा, कल्लू परिहार, अनिल तिवारी, दीपू दहिया, सहित अन्य श्रद्धालुओं कमेटी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे है|इधर भी दिखी खास धूम..
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| तो वहीं बक्सवाहा में भी घर-घर गली गली गजानन सरकार की झांकी देख जा रही है ऐसा ही कुछ नजारा बक्सवाहा के बड़ा बाजार गजानन झांकी में देखने को मिला है|
समिति के प्रमुख राजू चौरसिया ने बताया की बड़ा बाजार गणेश उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विघ्नहर्ता की झांकी सजाई गई है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है|
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस कार्य के प्रति समिति के प्रमुख सदस्य लकी ताम्रकार,राजा बाबू उपाध्याय,दामोदर नामदेव,अंकित नामदेव,राहुल यादव,आशीष चौरसिया,प्रवीण कोदरिया सहित अन्य सदस्यों का एवं नगर वासियों का प्रमुख सहयोग रहा है|
