Translate

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

पुलिस ने किया गिरफ्तार


 रूपेश जैन/अंशुल असाटी बक्सवाहा(छतरपुर)| नगर में इस समय चोरी की वारदात की बढ़त को देखते हुए थाना प्रभारी ने हो रही चोरियों के प्रति स्टिक होकर चोरो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है| वही एक मामला जिले के बक्सवाहा थाना में सामने आया है|

 विद्युत तार किया था चोरी

 वहीं बक्सवाहा थाने में 2 दिन पहले विद्युत विभाग द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया जिसमें विद्युत विभाग का तार चोरी होने की शिकायत की गई| जिसके बाद मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ वीरगढ़ मौजा(बक्सवाहा) में स्थित एक खेत पर पहुँचे जहां उन्हें विद्युत विभाग का बिजली का तार खेत में डला हुआ मिला पुलिस ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी और तार को अपने कब्जे में ले लिया|

पकड़े गए आरोपी


 तो वही तार चोर राघवेंद्र खटीक 24 वर्ष पिता खुमान खटीक निबासी बक्सवाहा को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जिसके बाद राघवेंद्र खटीक ने बताया कि दो कुंटल विद्युत तार चोरी होने की बात कही तार की कीमत 2लाख50हजार रु है उसने आरोप कबूल करते हुए बताया कि हमने कुछ तार छतरपुर के कबाड़ी मोहम्मद सुलेमान 30 वर्ष पिता मोहम्मद सरवर को बेचा है। जिसके बाद पुलिस ने राघवेंद्र खटीक बक्सवाहा और मोहम्मद सुलेमान निबासी मऊ दरबाजा (छतरपुर) को अपनी गिरफ्त में लिया है| और इन के 3 साथी की तलाश पुलिस अभी कर रही है|

लगाई गई विभिन्न धाराएं

 पुलिस के द्वारा इस संबंध में मध्य प्रदेश विद्युत अधिनियम के तहत अपराध 255 धारा 136,137,139के तहत मामला दर्ज कर उचित कार्यबाही की गई हैं|

 इन्होंने कहा....

  स्थानीय विद्युत विभाग के इंजीनियर द्वारा 2 दिन पहले शिकायत आई थी कि वीरगढ़ के पास विद्युत विभाग के कुछ तार काटे गए हैं उनकी रिपोर्ट पर विद्युत अधिनियम धारा के तहत 136,137 के तहत कार्यवाही की गई है और अभी दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है और अभी इनके तीन साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है|

☆- रामनाथ तिवारी,थाना प्रभारी(बक्सवाहा)