Translate

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

बढ़ाई गई पंजीयन की तारीख

बढ़ाई गई पंजीयन की तारीख


छतरपुर| किसान कल्याण से जुड़ी बातों को ध्यान में रखते हुए खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा खरीफ फसल (2018-19) के पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर निर्धारित की गई थी| लेकिन शासन के द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के मकसद से पंजीयन कराने की तिथि बढ़ा दी गई है जिससे अधिक से अधिक किसान इसका पंजीयन करवा कर विभिन्न योजनाओं का लाभ पा सके|

इन्होंने कहा कि...

 जिला आपूर्ति अधिकारी स्वाति जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिन किसानों ने पंजीयन अब तक नहीं करवाया है, उनसे धान, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मक्का, कपास, मूंग, मूंगफली, तिल और रामतिल के लिए स्थापित 9 पंजीयन केन्द्रों से पंजीयन करवाने की अपील की है।