Translate

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

राष्ट्रीय पोषण मिशन 


रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| सामान्य तौर पर अगर देखा जाए तो विगत दिनों से आंगनवाड़ी केंद्रों में भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण मिशन का आयोजन किया जा रहा है|
ऐसे ही विभिन्न प्रकार के आयोजन छतरपुर सहित बक्सवाहा की आंगनवाड़ी केंद्रों में भी देखने को मिल रहे हैं|
इसी क्रम में गुरुवार को जिले के बक्सवाहा स्थित आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 04,05 तथा 12 में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में समय बद्ध तरीके से सुधार हेतु पोषण अभियान निर्धारित किया गया जिसमें अल्प पोषण,खून की कमी तथा जन्म के बाद कम वजन वाले शिशुओं की संख्या में कमी   हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया|
 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन ने बताया की जागरूकता रैली के पश्चात एक चौपाल का आयोजन करने के पश्चात वहां पर बैठकर बालिकाओं का उचित पोषण स्वास्थ्य एनीमिया और स्वच्छता संबंधी चर्चा कर सभी को इन सब विषयों पर जागरूक किया गया|

यह रहे मौजूद...

राष्ट्रीय पोषण मिशन के संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान वार्ड वासियों में अश्विनी रानी,राधिका,नीतू,उमा,पूनम,दीक्षा,सविता,संध्या पटेल,मेघा पटेल,रानी पटेल,अनुप्रिया चौरसिया,दीपक चौरसिया,मथुरा साहू एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशीप्रभा जैन,रामवती नापित,राखी ताम्रकार एवं सहायिका प्रभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं,बच्चे एवं वार्ड वासी लोग मौजूद रहे|