Translate

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018

पर्यावरण के प्रति अलग पर्यावरण के प्रति अलग दिखा अंदाज

पर्यावरण के प्रति अलग दिखा अंदाज


रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| यूं तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने तथा वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के उपाय एवं लोगों को जागरूक करने के अभियान जगह-जगह ही चलाए जाते हैं| लेकिन पर्यावरण के प्रति अलग ढंग से रुचि दिखाते हुए वहीं छतरपुर जिले की बक्सवाहा में रहने वाले तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा के छात्रसंघ सचिव रुपेश जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर को कुछ अलग सामाजिक ढंग से संवारा है|
रूपेश जैन ने बताया कि पर्यावरण और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सर्वोपरि है कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाएं , जिस पर उन्होंने जन्मदिन की इस अवसर पर अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने की अपील की तथा थाना बक्सवाहा एवं अन्य जगहों पर पेड़ पौधे वितरित किए|
 इस दौरान थाना बक्सवाहा में थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी सहित स्टाफ एवं अन्य जगहों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे|